128
*आस्तिकता की आधार-शिलाएँ*
*१२८*
*अन्य के लिये स्थान न रहे*
पढ़ने-सुनने का सार इतना ही है कि नेत्रों में, मन में, प्राण में प्रिया-प्रियतम बस जायँ, अन्य के लिये तनिक भी स्थान न रहे।
*प्रीतम छवि नैनन बसी, पर छबि कहाँ समाय।।*
*भरी सराय ‘रहीम' लखि, आपु पथिक फिरि जाय।।*
सराय (धर्मशाला) में तिल रखने का भी स्थान न देखकर जैसे नया यात्री वहाँ से हटकर दूसरी धर्मशाला की खोज में चला जाता है, वैसे ही नेत्र, मन,प्राण सर्वत्र प्रिया–प्रियतम को भरा देखकर विषय अपने-आप हट जायँ, इसके लिये प्रयत्न करें।
*।। परम पूज्य श्रीराधाबाबा जू ।।*
Comments
Post a Comment